स्थानीय लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बहादुरपुर थाना की पुलिस सहित कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाया। बताया
जाता है कि बच्ची नहर किनारे खेल रही थी, उसी दौरान वह नहर में लुढ़क गई। जब तक लोग देखते तब तक बच्ची डूब चुकी थी। आनन-फानन में बच्ची को नहर से
निकाला गया। तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी। बच्ची की पहचान राजा राम की 3 वर्षीय रितिका कुमारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने लोगों को
समझाते हुए कहा कि सरकार के नियम अनुसार सरकारी सहायता दी जाएगी। बता दें कि जल संसाधन विभाग के अधीन बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, दरभंगा के द्वारा शहर को
जल जमाव से मुक्ति के लिए नहर का पक्की करण किया जा रहा है। संवेदक के द्वारा पक्की करण का कार्य वर्ष 2023 में ही पूरा करना था, लेकिन कार्य में शिथिलता को लेकर पक्की करण का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।





