Featuredदरभंगाराजनीति

प्रधानमंत्री ने हिन्दू-मुसलमान के नाम पर देश को बांटने का काम किया : तेजस्वी।

बिहार विस में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 वर्षों में कुछ नहीं कर पाए। उनके 10 वर्षों के शासनकाल में देश से गरीबी, बेरोजगारी, पलायन तथा महंगाई दूर नहीं हो पायी।

इसके बारे में उन्होंने कभी कुछ नहीं होला। उन्होंने सिर्फ हिन्दू-मुसलमान के नाम पर देश को बांटने का काम किया।

वे गुरुवार को मधुबनी संसदीय क्षेत्र के केवटी प्रखंड के खिरमा में मधुबनी से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी मो. अली अशरफ फातमी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में आठ- दस बार आए। दरभंगा भी आए, लेकिन एक बार भी बेरोजगारी, महंगाई व गरीबी पर चर्चा नहीं की, जबकि

दरभंगा-मधुबनी के लोग चाहते हैं कि यहां कल-कारखाने लगे। लोगों को रोजगार मिले तथा पलायन रुके। वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि केन्द्र की

दिल्ली सरकार संविधान को नहीं मानती। देश का संविधान और लोकतंत्र तथा गंगा यमुनी की तहजीब खतरे में है। ये गरीबों की सरकार नहीं है। राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव की अध्यक्षता व प्रदीप

कुमार पंकज के संचालन में आयोजित सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव, सुपौल विधायक चन्द्रहास चौपाल, पूर्व विधायक डॉ. फराज फातमी, पूर्व उप प्रमुख सुबंश यादव, मो. अखलाक अंसारी, संजय यादव, माले के प्रखंड सचिव धर्मेश यादव आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *