13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार झा ने की। इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक सुलहनीय वादों की पहचान कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित किया जाए ताकि वादकारियों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके।
बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय दिनेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रंजूला भारती, एडीजे सह विशेष न्यायाधीश उत्पादन प्रथम विवेक विशाल, एडीजे सह विशेष न्यायाधीश उत्पाद द्वितीय संतोष कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय चंदन कुमार, एडीजे सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राकेश कुमार राकेश, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम मोहम्मद तारीख़ मुस्तफा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अश्विनी कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कुदूस अंसारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार, तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह एसीजेएम संजय कुमार सरोज उपस्थित थे।
इसके अलावा सिविल जज सिमरी बख्तियारपुर निशा कुमारी, मुंसिफ मुकेश कुमार तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अंजिता सिंह, निखिल चन्द्रा, कृष्ण कुमार, भवानी प्रसाद आदि थे।
