Featuredदरभंगा

दीघा थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव इलाके में सनसनी।

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी राहुल कुमार के तौर पर हुई है। जो पटना में रहकर पढ़ाई करता था।

मृतक के चचेरे भाई समेत 3 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक राहुल एजी कॉलोनी में अपने चचेरे भाई अंकित के साथ रेंट पर रहता था। सोमवार को दोनों भाई दीघा रोड स्थित रंगोली अपार्टमेंट में अपने दोस्त अंकित कुमार के पास पार्टी करने पहुंचा था।

पूछताछ के दौरान कुंदन ने बताया है कि पार्टी के बाद हमलोग सोने चले गए थे, लेकिन राहुल छत पर टहलने चला गया था। मुझे लगा कि वो कुछ देर में वापस आ जाएगा। इस बीच मुझे नींद आ गई।

सुबह जब नींद खुली तो देखा कि वो कमरे में नहीं था। जिसके बाद मैं छत पर गया, तो देखा कि अपार्टमेंट के पीछे साइड में गिरा हुआ है। इसके बाद हमलोग नीचे पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राहुल नशे में छत से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

वहीं, दीघा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि राहुल शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में अपने भाई के साथ रहता था। सोमवार को दोनों अपने दोस्त अंकित के यहां पार्टी करने गए थे। वहां से हिरासत में लिए गए तीन लड़कों ने

बताया कि सब लोग जब सोने गए तो राहुल रात को छत पर चला गया। सुबह में पता चला की छत से गिरने से उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने वहां से राहुल के चहेरे भाई कुंदन, अंकित और मनोज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बॉडी पर किसी तरह के मारपीट या चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *