- Advertisement -
दरभंगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 29 ओवर में 147 रन पर ऑल आउट हो गई। दरभंगा की ओर से अंकित ने 27 रन एवं सौरभ ने 24 रन बनाए। शिवहर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहन ने 4 विकेट और विशाल ने 3 विकेट लिए।
दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम 81 रन पर ही ऑल आउट हो गई। शिवहर की ओर से बॉरेनियम ने 18 और आलोक ने 18 रन बनाए। दरभंगा की ओर से गेंदबाजी हसीर निजाम ने 4 विकेट और केशव कुमार ने 3 विकेट लिए। शानदार खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दरभंगा के हासिर निजाम को दिया गया।

 द्वारा मंगलवार से बरौनी फर्टिलाइजर टाउनशिप के मैदान में श्यामल सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मिथिला जोन का मैच शुरू हो गया। उद्घाटन मुकाबला शिवहर और दरभंगा के बीच खेला गया, जिसमें दरभंगा ने शिवहर को 66 रनों से पराजित कर दिया।</p><div class=)


