Thursday, April 23, 2026
Homeसमस्तीपुर में डायन कहकर महिला को बेरहमी से पीटा:शरीर पर फेंका मैला,...

समस्तीपुर में डायन कहकर महिला को बेरहमी से पीटा:शरीर पर फेंका मैला, एक आरोपी गिरफ्तार।

- Advertisement -

पीड़ित महिला पंचायत के दौरान भी मारा पीड़िता ने बताया कि पूजा-पाठ करती हूं, इसलिए लोगों को दिक्कत है। पड़ोसी कैलाश राम के परिवार के लोग सोमवार को अचानक घर में घुस गए। खींचकर बाहर ले गए। सभी ने मिलकर बेरहमी से मारा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

दूसरे दिन इस मामले को लेकर पंचायती भी हुई थी, लेकिन वहां भी मारपीट की गई। कपड़ा भी फाड़ दिया। यहां तक मुंह में गंदगी डाल दिया। किसी तरह से परिजनों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि 24 जून को आवेदन मिला था। बयान के आधार पर डायन अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular