Featuredप्रादेशिक

रजिस्ट्री ऑफिस में एजेंट से दो लाख की लूट।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के कचहरी कैंपस स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में बाइक सवार बदमाशों ने एलआईसी एजेंट को अपना निशाना बनाया। इस दौरान बदमाश एजेंट से दो लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना को लेकर घंटों रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में लोगों के बीच हड़कंप मचा रहा। पीड़ित मुशहरी थाना के नया गांव निवासी दिनेश गुप्ता बताया गया है।

पीड़ित दिनेश गुप्ता ने बताया कि उसने क्लब रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। तभी एक युवक 500 रुपये खुले कराने के बहाने उनके पास पहुंचा था। दिनेश गुप्ता ने खुले रुपये ने होने की बात कही। उक्त युवक चला गया। थोड़ा देर में ही एक व्यक्ति ने बताया कि आपके रुपये गिरे हुए हैं। जैसे ही दिनेश ने नीचे देखा, वह व्यक्ति उसका बैग लेकर फरार हो गया। दिनेश ने उसका पीछा भी किया। लेकिन वह अपने सहयोगी के बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। दरोगा प्रवीण कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति से बाइक सवार के द्वारा पैसा छीना गया है। दो लाख कैश था। मामले की तहकीकात की जा रही है। पीड़ित व्यक्ति को थाने बुलाया गया है।

बताया जा रहा है कि शहर के बीचों-बीच त्यौहारी सीजन में बाइक सवार बदमाशों का तांडव चरम पर है। दो दिनों में तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोगों को बाइक सवार अपराधी अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *