कार्यकर्ता बिना अनुमति के ही कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए थे। बताया जा रहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से परमिशन नहीं लिया था। वहीं, दूसरी तरफ पटना में भी उनका कार्यक्रम तय है। वो होगा या नहीं क्लियर नहीं है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, ‘अभी दरभंगा में हूं और इस प्रयास में लगा हूं कि राहुल गांधी का कार्यक्रम यहां हो।’
दलित और अल्पसंख्यक छात्रों से मुलाकात करते
दरअसल, राहुल गांधी दरभंगा में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होते। कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी डॉ. अंबेडकर कल्याण हॉस्टल में दलित और अल्पसंख्यक छात्रों से मुलाकात करते और उनसे संवाद करते।
उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के 60 से अधिक नेता भी आ रहे थे। राहुल गांधी के इस दौरे से पार्टी की नजर दलित और EBC (अति पिछड़ा वर्ग) वोटरों पर थी।
इससे पहले कब-कब बिहार आएं राहुल
इससे पहले वह 18 जनवरी, 4 फरवरी और 7 अप्रैल को बिहार आ चुके हैं। चुनावी साल में राहुल के दौरे को काफी अहम माना जा रहा है। बिहार में कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। पहले ‘नौकरी दो, पलायन रोको यात्रा’ और अब ‘न्याय संवाद यात्रा’ के जरिए सीधे छात्रों, युवाओं और वंचित वर्गों से संवाद स्थापित करना चाह रही है।
2000 छात्रों के बीच था कार्यक्रम मदन मोहन झा ने बताया था कि राहुल गांधी जब छात्रों से संवाद करेंगे, तब पार्टी का कोई कार्यकर्ता उनके साथ नहीं होगा। राहुल गांधी के साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ मैं रहूंगा। राहुल गांधी चाहते हैं वे सिर्फ छात्रों से संवाद करें, इसलिए नेताओं की भीड़ नहीं होगी।
राहुल गांधी के साथ करीब 2000 छात्र मौजूद रहेंगे। मदन मोहन झा ने कहा था कि राहुल गांधी छात्रों से सीधा संवाद करना चाहते हैं और दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक छात्रों की समस्याएं जानना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दरभंगा को चुना।
न्याय संवाद की श्रृंखला शुरू करने जा रही कांग्रेस NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी 15 मई से पूरे बिहार में न्याय संवाद की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। इसमें सबसे पहला विषय शिक्षा का है। इसी तरह नौकरी का सवाल, भागीदारी का सवाल और समाज के अलग-अलग वर्ग के जो लोग हैं, उनके बीच कांग्रेस पार्टी जाएगी, उनसे संवाद करेगी।
उनके दुख तकलीफ को सुनेगी और उसी के आधार पर हम न्याय पत्र तैयार करेंगे और न्याय पत्र के आधार पर आने वाले दिनों में चाहे चुनाव हो, हमारी सरकार बने या किसी और की सरकार बने। उन न्याय को लागू करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। इसी सोच के साथ, इसी संकल्प के साथ 15 मई को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। दरभंगा में छात्रों से संवाद करेंगे।





