Featured

बेगूसराय : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत 

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हीरा टोल जीरो माइल से श्री कृष्ण सेतु जाने वाले सड़क की है.

बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. यह दुर्घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हीरा टोल जीरो माइल से श्री कृष्ण सेतु जाने वाले सड़क की है. स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच घटना की जांच में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी हुई है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दो युवक एक ही बाइक से मुंगेर पुल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान NH-132 (B) पर अज्ञात वाहन से भीषण टक्कर हो गई. बाइक और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. लेकिन, तब तक टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो चुका था. नहीं हो पाई है मृतकों की पहचान बता दें कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है. घटना के बाद साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है. घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. घटना शालीग्रामी के समीप की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वाहन से बाइक की टक्कर हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *