घोटारी जंगल के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मामा-भांजा की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल।
जमुई जिला के सिमुलतला-चंद्रमंडी बॉर्डर के समीप घोटारी जंगल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजा बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में मामा सोनू यादव (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
