Tuesday, April 21, 2026
Homeसांसद की पहल पर लगे हाई मास्ट लाइट मेंटेनेंस नहीं होने से...

सांसद की पहल पर लगे हाई मास्ट लाइट मेंटेनेंस नहीं होने से खराब हो रहे, शाम होते पसरता अंधेरा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मेंटेनेंस नहीं किए जाने के कारण कई स्थानों पर यह या तो पूरी तरीके से बंद हो गया है अथवा कहीं आंशिक खराबी के कारण बंद पड़ा हुआ है। वहीं, इस मामले में निगम की ओर से भी लापरवाही बरती जा रही है। नागरिकों अथवा वार्ड पार्षदों की ओर से शिकायत किए जाने के बाद उक्त मामला संबंधित एजेंसी के जिम्मे होने की बात बतला कर पल्ला झाड़ लिया जाता है। कुल मिलाकर अब यह लोगों के लिए उद्देश्यविहीन होते जा रहा है।

- Advertisement -

 

 

वहीं स्थानीय नागरिकों की माने तो शहर के लिए यह कोई नई बात नहीं है। पूर्व में भी कई प्रकार के योजनाओं के क्रियान्वयन में इस तरह की समस्या देखी जाती रही है। नगर आयुक्त अनिल चौधरी ने बताया कि संबंधित एजेंसी को दुरुस्त किए जाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। यदि उनकी ओर से किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो विभाग को प्रतिवेदित किया जाएगा।

तकनीकी खराबी के कारण बंद होने वाले हाई मास्ट लाइट वाले इलाके में घना अंधेरा छा जाता है। सबसे खराब स्थिति वार्ड 12 के संतू नगर चौक के निकट, भगवती स्थान, वार्ड 4 के राम जानकी मंदिर स्थान व वार्ड 13 के सूडी हाई स्कूल के निकट लगाए गए लाइट की है।

 

इन स्थानों पर यह लाइट पूरी तरह से बंद हो चुकी है। वहीं मालूम हो कि जिस कार्य के लिए लंबे समय से निगम कार्यालय में माथापच्ची चल रही थी पर फंड के अभाव के कारण इसका क्रियान्वयन नहीं हो पाता था। पूर्व में कई बार नप के सशक्त स्थाई समिति व बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जा चुका था। कई बार स्थानीय लोगों की ओर से भी इसके लिए आवेदन दिया गया पर इस दिशा में विधिवत कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब जब सांसद की पहल पर शहर के नागरिकों को सुविधा भी मिली तो वह भी क्षनिक ही रही।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular