Featured

बदमाशों ने मोबाइल दुकानदार के साथ की मारपीट।

समस्तीपुर में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट की। साथ ही फायरिंग भी की। मारपीट की घटना में दुकानदार विक्की राय जख्मी हो गए। जिन्हें परिवार के लोगों ने देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद बांध का है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दुकानदार विक्की ने बताया है कि वो अपनी दुकान पर अकेला बैठा हुआ था। जितवारपुर के ही संतोष राय, संगम राय, प्रदीप आदि अचानक 8-10 लोगों के साथ पहुंच गए और रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

बदमाशों ने फायरिंग भी की। लेकिन इस फायरिंग की घटना में यह बाल बाल बच गए। गोली की आवाज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी, तो सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। इसके बाद जुटे परिवार के लोगों ने जख्मी विक्की को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया।

जख्मी का उपचार चल रहा है।

घटनास्थल से एक खोखा बरामद

घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है, जिसे जब्त कर लिया गया है। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी। ‌ पीड़ित के अनुसार आरोपी से पहले विवाद चल रहा है।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। अभी पीड़ित परिवार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *