Featured

जिला परिषद सदस्य के घर लाखों के जेवरात समेत कैश की चोरी।

दरभंगा: सिंघवारा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य के घर सोमवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर का कहना है कि चोर छत के जरिए घर में घुसे थे और लगभग 10 लाख कैश समेत 19 लाख के सोना-चांदी के जेवरात ले कर भाग निकले। घटना सिंघवारा थाना के हनुमान नगर इलाके की है।

सुबह पड़ोसियों ने इसकी जानकारी ओम प्रकाश ठाकुर को फोन से दी। इसके बाद जिला परिषद सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना के संबंध में आवेदन दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर इस घटना की छानबीन कर रही है। वहीं इस घटना को लेकर सिंघवारा थाना अध्यक्ष ने बताया कि हम तत्परता के साथ चोरों का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *