मधुबनी : घर के बाहर मिली महिला की लाश:मधुबनी में रेप और हत्या की आशंका, बेटी बोली-घर में था खून ही खून; घसीटकर फेंकी लाश
मधुबनी में रेप और हत्या की आशंका, बेटी बोली-घर में था खून ही खून; घसीटकर फेंकी लाश
मधुबनी में महिला की घर के बाहर लाश मिली है। आशंका है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना बिस्फी थाना के केशवा टोला की है। महिला (47) के सिर पर जख्म के गहरे निशान हैं। बेटी ने बताया कि जब मैं घर गई तो देखा कि अंदर खून ही खून था। मां वहां नहीं थी। दरवाजे के बाहर शव को घसीटते हुए 50 मीटर दूरी पर जलेबी के पेड़ के पास फेंका गया था।
बताया गया कि महिला घर से कुछ दूरी पर बिस्फी चौक और परवता रोड के बीच में दरवाजे पर ज्यादा समय रहा करती थी। घर में दो लोग ही थे। मृतक महिला और उसकी शादी शुदा बेटी रहती थी। लड़की शाम को दरवाजे से घर चली गई थी। हर रोज महिला भी अपने घर शाम को सात बजे तक चली जाती थी, लेकिन समय ज्यादा होने पर उसने मां को फोन किया। मां ने फोन नहीं उठाया तो उनको देखने दरवाजे के पास गई। वहां मां नहीं थी। उनका शव अर्धनग्न हालत में मिला।
बेटी की चीखें सुनकर लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर बेनीपट्टी डीएसपी ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने लिए पूरे पुलिस टीम लगी हुई है। दोषी जल्द ही पकड़े जाएंगे। महिला के माथे पर धारदार हथियार से बार बार वार किया गया है। बलात्कार करने का भी अंदेशा है।
