Featured

दरभंगा : पटना, दरभंगा, बरौनी समेत बिहार के कई शहरों तक जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली से चलेंगी ये फेस्टिव सीजन स्पेशल ट्रेनें

ये स्पेशल ट्रेनें आनंदपुर टर्मिनल से बरौनी के बीच चलाई जाएंगी. साथ ही हजरत निजामुद्दीन से पटना के बीच भी ये फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. फेस्टिव सीजन के बीच चलाई जाने वाली दोनों ट्रेनों से लोगों को थोड़ी राहत हो सकती है. इससे लोग को उनके शहरों तक जाने के लिए टिकट और सीट मिल सकती है. सरहिंद से सहरसा के लिए भी विशेष ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की गई है.

टिकट नहीं हो पाए कन्फर्म

रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि फेस्टिवल सीजन नजदीक होने के कारण काफी यात्रियों ने अपने टिकट को बुक तो किया लेकिन उसकी टिकट कन्फर्म नहीं हो पाई. ऐसे में वेटिंग के जरिए उन्हें ट्रेन में सफर करने में काफी समस्या उठानी पड़ती है. कन्फर्म टिकट के पैसे देने के बावजूद भी टिकट कन्फर्म नहीं होती है, इसलिए रेलवे की तरफ से फेस्टिव सीजन में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाए जाने का फैसला लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *