Thursday, June 25, 2026
Homeमुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद भरा लाडली बहना योजना के लाभार्थी...

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद भरा लाडली बहना योजना के लाभार्थी का आवेदन, महिला ने सीएम को बांधा रक्षासूत्र।

- Advertisement -

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गृह विधानसभा क्षेत्र बुधनी पहुंचे. चैत्र नवरात्रि में सीहोर जिला अंतर्गत गृह विधानसभा बुधनी के सलकनपुर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ कुलदेवी मां विजयासन की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने देवी विजयासन की संध्याकालीन आरती में भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवी विजयासन से देश एवं प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस मौके पर वह लाडली बहना योजना के लिए चलाए जा रहे शिविर में भी पहुंचे.

- Advertisement -

इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान सलकनपुर ग्राम पंचायत परिसर में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शिविर में पहुंचे. मुख्यमंत्री ने बहनों को योजना में आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से वहां मौजूद पूजा मालवीय का आवेदन स्वयं अपने हाथों से भरा. इस आवेदन की समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें पावती भी दी. इस दौरान पूजा मालवीय ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने भी बहन पूजा को मिठाई खिलाई.

- Advertisement -

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि यह योजना हमारी बहनों के जीवन में बदलाव करेगी. अब बहनें आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और वह बेहतर तरीके से अपना जीवन यापन कर सकेंगी. सीएम ने कहा कि प्रदेश में सभी बहनों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. महिलाओं की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की योजना के तहत मध्‍य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना प्रारंभ की है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular