बिहार में अगले शनिवार तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी अलर्ट जारी।
बिहार में अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है. इधर पटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत भी हुई है.।
बिहार का मौसम इन दिनों सुहाना बना हुआ है. बिहार में बारिश का दौर जारी है. मानसून की बारिश ने पूरे राज्य को भिंगोया है. उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली हुई है. बुधवार को राज्य के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. आसमान से आफत बनकर आकाशीय बिजली गिरी और वज्रपात से कई लोगों की मौत भी हुई है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों की वेदर रिपोर्ट जारी की है. कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में अगले दो दिनों का मौसम
बिहार मौसम सेवा केंद्र का पूर्वानुमान है कि बिहार के अधिकांश भागों में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे. 40 किलोमीटर की रफ्तार से वा भी चलने की संभावना है. राज्य में अनेक जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं. अगले 24 घंटे में राज्य के पश्चिम भागों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जतायी जा रही है.
