Wednesday, June 17, 2026
Homeदरभंगाअधिक देर तक गुमटी बंद रहने से आक्रोशित युवक ने गेट मैन...

अधिक देर तक गुमटी बंद रहने से आक्रोशित युवक ने गेट मैन को मारी चाकू, डीएमसीएच में भर्ती।

- Advertisement -

दरभंगा: गुरुवार को काफी देर तक गुमटी बन्द रहने से आक्रोशित एक युवक ने रेलवे गुमटी के गेटमैन को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल गेटमैन की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। गेटमैन का इलाज फिलहाल डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। घटना लहेरियासराय रेलवे स्टेशन के दक्षिण अवस्थित 19 नम्बर गुमटी की है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि सुबह करीब सवा आठ बजे एक ट्रेन के गुजरने के बाद भी काफी देर तक गुमटी बन्द था। बाइक सवार युवक ने गेटमैन को गुमटी खोलने को कहा। गेटमैन ने दूसरी गाड़ी के शंटिंग और बैक होने तक गुमटी बन्द रहने की बात कही। इस पर युवक आक्रोशित हो गया और जेब से चाकू निकालकर गेटमैन अखिलेश के सर और गर्दन के पास वार कर दिया और भागने लगा। गेटमैन ने घायल होने के बाबजूद युवक के बाइक के नम्बर प्लेट की तस्वीर खींच ली।

- Advertisement -

फिलहाल बाइक नम्बर के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसकी खोज की जा रही है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular