Featured

बेगूसराय : ‘पहले आंख फोड़ी, काटी अंगुली फिर जाहिद को उतारा मौत के घाट’, गुस्साए ग्रामीणों ने SP ऑफिस का..किया घेराव

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां 4 दिनों से लापता ई रिक्शा चालक की बदमाशों ने दर्दनाक हत्या कर दी। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने बेगूसराय एसपी कार्यालय का घेराव किया और अपनी मांगें रखी। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला

 

बेगूसराय के पोखरिया वार्ड 35 का रहने वाले मो.इजराइल के 24 वर्षीय पुत्र जाहिद अमन 5 दिनों से लापता था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के हनुमान गढ़ी में बहियार से उसका शव बरामद किया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर का बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की।

 

मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवज़े की मांग की है। स्थानीय लोगों की मानें तो जाहिद अमन ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 6 महीने पहले ही उसने नया ई.रिक्शा खरीदा था। वह 5 दिनों से गायब था। शुक्रवार को जाहिद अमन की लाश पान गाछी मिट्टी में आधा दफनाया मिला था।

ई रिक्शा चालक की बदमाशों ने की दर्दनाक हत्या,गुस्साए ग्रामीणों ने किया एसपी कार्यालय का घेराव

 

शव का शिनाख्त के बाद पता चला कि यह पोखरिया के रहने वाले रिक्शा चालक जाहिद अमन का शव है। परिजनों का पुलिस पर आरोप है कि 5 दिन पहले जाहिद गायब हुआ था। अगर समय रहते पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल की होती तो शायद जाहिद अमन आज ज़िंदा होता, लेकिन पुलिस की सुस्ती ने उसकी जान ले ली।

 

जाहिद अमन 23 सितम्बर की शाम से लापता था। इस मामले में 24 सितम्बर को मृतक की मां फिरोजा खातून ने नगर थाना में आवेदन दिया था। उसी दिन से पुलिस और परिजन खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार के दिन हनुमानगढ़ी के कुछ लोग जब बहियार मकई के खेत में घास लाने गए, तो देखा मिट्टी में आधा शरीर दफनाया हुआ है।

 

ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय मुफ्फसिल थाना को दी गई थी। बदमाशों ने पहले आंख फोड़ा और अंगुली काटी, फिर मौत के घाट उतार दिया। एसपी कार्यालय में हत्या का विरोध प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों को सदर डीएसपी सुबोध कुमार, एसडीओ राजीव कुमार और वार्ड पार्षद सगुफ्ता ताजवर ने समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस हत्या मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *