छपरा : छपरा-सिवान रूट की ट्रेनें रहेगी प्रभावित
इन ट्रेनों को कंट्रोल करके चलाया जाएगा: 26 मई को अमृतसर से चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 60 मिनट की देरी से चल रही है.
26 मई को काठगोदाम से चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस को 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जा रहा है।
26 मई को नई दिल्ली से चलने वाली 04074 नई दिल्ली-सहरसा स्पेशल ट्रेन मार्ग पर 60 मिनट नियंत्रित कर संचालित की जा रही है.
लघु समाप्ति/लघु उत्पत्ति: 27 मई को गोरखपुर से चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी.
27 मई, 2024 को छपरा से चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन से किया जायेगा.
