जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाए गए चारों व्यक्तियों को आगे की चिकित्सा सुविधा और उपचार के लिए सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई है।
संस्थान ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित व्यक्तियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी।
शिविर के दौरान लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव, मिथक और उपचार संबंधी विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।
शिविर का मुख्य उद्देश्य हाई-रिस्क क्षेत्रों में एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम के उपाय बताना और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना था।
शिविर में संस्था के प्रबंध निदेशक, ट्रस्टी के साथ सहरसा स्वास्थ्य विभाग के पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।
सदर अस्पताल की टीम से अरुण प्रसाद, काजल कुमारी और कोमल कुमारी ने जांच में सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहरसा सदर थाना के प्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित थे।





