बेगूसराय में चाचा की शादी से पहले भतीजे की मौत:बारात जाने की तैयारी में थे परिवार के सदस्य, करंट लगने से गई जान।
बारात जाने की तैयारी में थे परिवार के सदस्य, करंट लगने से गईजान।
बेगूसराय में चाचा के शादी से पहले भतीजे की मौत हो गई। करंट लगने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान नींगा गांव के वार्ड नंबर-6 निवासी मनोज तांती के पुत्र विकास कुमार (13) के तौर पर हुई है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र की है।
परिजनों के मुताबिक 29 नवंबर को विकास के चाचा की शादी थी। सभी लोग बारात जाने की तैयारी में थे, घर की महिलाएं विवाह से पहले की रस्म करने गई थी। इसी दौरान घर के बगल में बिजली पोल के पास करंट की चपेट में आ गई। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बल्ब जलाने के दौरान लगा झटका
मृतक के चाचा वीरेंद्र कुमार ने बताया मेरे छोटे भाई विवेक की शादी थी। महिलाएं आम-महुआ विवाह की रस्म करने गई थी। इस दौरान विकास घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी दूर पर ही सरकारी लाइट लगा है, उसी में लगे बल्ब को जलाने के चक्कर में करंट की चपेट में आ गया।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छानबीन की जा रही है?
