समस्तीपुर में ई-रिक्शा ड्राइवर ने किया सुसाइड:रक्षाबंधन में मायके गई थी पत्नी, घर में अकेला रहता था पति।
समस्तीपुर में एक टोटो चालक ने शनिवार देर शाम फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतक की पहचान मोहल्ला के स्वर्गीय नथुनी राम के बेटे कमल राम के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर और रविवार सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मामला शहर से सटे मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर घाट वार्ड-13 मोहल्ला की है।
घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई शिवनारायण राम ने बताया कि उनका भाई कमल टोटो चलकर जीवन यापन करता था। हालांकि, वह नशे का आदि भी था। रक्षाबंधन के मौके पर उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई हुई थी, तब से यह अकेला ही रह रहा था।
आसपास के लोगों ने पत्नी को दी जानकारी
शनिवार देर शाम इसके सहयोगी टोटो चालक गाड़ी की चाबी मांगने के लिए इसके घर पर पहुंचे तो देखा कि यह पंखे से लटका हुआ है। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे पंखे से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जुटे लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मायके में रो रही पत्नी को भी जानकारी दी।
मथुरापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक कारणों से टोटो चालक ने फंदे से लटक कर जान दी है। वह घर में अकेला था पत्नी और बच्चे भी यहां नहीं थे। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है । शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।
