Featured

गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय,बगरासी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के निर्देश पर गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय, बगरासी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पैनल अधिवक्ता कुमार रजनीश ने बच्चों से संबंधित कानूनों को बताते हुए कहा कि बच्चों को निःशुल्क और प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए नालसा ने बाल मित्रवत विधिक सेवाएं योजना लागू की है। जिसका उद्देश्य कानूनी प्रक्रियाओं को बाल अनुकूल बनाना, बच्चों को न्याय प्रणाली के भय से मुक्त रखने के लिए बाल संवेदनशील वातावरण तैयार करना है। इसके अलावा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के साथ साथ समुचित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिलाना है।

उन्होंने 12 सितंबर को बिरौल न्यायालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी। प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने जागृति योजना के तहत निःशुल्क विधिक सेवाओं के लिए पैनल अधिवक्ता की सेवा, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, स्थाई लोक अदालत आदि के बारे में बताया।

उन्होंने कहा की चेक बाउंस के मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। संबंधित लोगों को इसमें आवश्यक रूप से भाग लेकर अपने मुकदमों को समाप्त कराना चाहिए।

पंचायत के मुखिया ब्रजनंदन मुखिया ने लोगों को आपस में मिलजुल कर रहने की सलाह दी। मौके पर पीएलवी चंद्रमोहन यादव, निरंजन कुमार राम, सकत नदाफ, सुधीर झा, कृष्ण कुमार, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *