शिक्षक की मौत के बाद भी जारी रहा वेतन:सहरसा में चौंकाने वाला मामला, शिक्षक के परिवार को नोटिस।
सहरसा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मध्य विद्यालय डुमरी के शिक्षक रामप्रसाद रौशन की मृत्यु 12 अक्टूबर 2023 को हो गई थी। लेकिन उनके बैंक खाते में एक साल से अधिक समय तक मासिक वेतन जमा होता रहा।
इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार ने कार्रवाई की। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आधार पर मृतक शिक्षक के परिवार को नोटिस भेजा।
परिवार के सदस्यों ने जवाब में कहा कि वे शिक्षक को मिलने वाली अन्य सरकारी सहायता राशि से अतिरिक्त भुगतान की गई वेतन राशि लौटा देंगे। विभाग अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।
