Featured

दरभंगा : विधायक के खिलाफ इंसाफ मंच का प्रदर्शन:दरभंगा में मुकदमा दर्ज करने की मांग; विकास राशि के गबन का लगाया आरोप

प्रदर्शन करते इंसाफ मंच के कार्यकर्ता।
दरभंगा में जाले विधायक के खिलाफ इंसाफ मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही कहा है कि जाले थाना में निर्दोष ग्रामीणों को फंसाया गया है। इन्हें बरी किया जाए। विकास राशि के गबन का भी आरोप लगाया गया है।

सदर प्रखंड के भालपट्टी में पंचायत विकास की राशि के गबन करने वाले मुखिया पर मुकदमा दर्ज करने, जाले थाना में फंसायें गए निर्दोष ग्रामीणों को बरी करने, कमतौल थाना में निर्दोष का वीडियो फुटेज देखकर बरी करने आदि की मांग की गई है।

इंसाफ मंच के जिला कमिटी के बैनर तले प्रदर्शन

मतदान के दिन मतदान केंद्र के वर्जित क्षेत्र में घुस कर हंगामा करने के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इंसाफ मंच के जिला कमिटी के बैनर तले कई मांग की गई है। प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।
इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि देवरा बंधौली में भाजपा के जाले विधायक जीवेश मिश्रा मतदान केंद्र के वर्जित क्षेत्र में हंगामा करते रंगे हाथ पकड़े गए। लेकिन, कानून के राज में विधायक पर मुकदमा नहीं हो रहा हैं। निर्दोष ग्रामीण को मुकदमा में फंसा दिया गया। हम भाजपा विधायक पर मुकदमा और बेकसूर को बरी करने की मांग करते हैं।

जांच में राशि गबन हुआ साबित

इंसाफ मंच के जिला सचिव मकसूद आलम पप्पू खां ने कहा कि सदर प्रखंड के भालपट्टी पंचायत में विकास राशि का गबन हुआ है। बीडीओ के जांच में राशि गबन साबित हुआ है। लेकिन, प्रशासन-जन प्रतिनिधि गठजोड़ कार्रवाई से भाग रही है। यहां जिला पदाधिकारी से ग्रामीण गुहार लगाने आए है कि लूटने वाले पर मुकदमा दर्ज हो। वहीं, उन्होंने कहा कि पंचायत को लूट का अड्डा बना दिया गया हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *