Tuesday, June 16, 2026
Homeदरभंगाडीएम व एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

डीएम व एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

- Advertisement -

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ईवीएम/वीवी.पैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

- Advertisement -

इसी निर्देश के अन्तर्गत जुलाई माह का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम/वीवी.पैट वेयर हाउस का घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति का अवलोकन किया गया।

- Advertisement -

इसके साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बहादुरपुर प्रखण्ड स्थित पैट वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईएमएस 2.0 ऐप के माध्यम से निरीक्षण की ऑनलाइन रिपोर्ट लोंगिट्यूड एंड लैटीट्यूड के साथ भेजी गयी।

उल्लेखनीय है कि मासिक निरीक्षण में केवल गोदाम का निरीक्षण किया जाता है जबकि त्रैमासिक निरीक्षण में गोदाम के अंदर रखे हुए ईवीएम का भी अवलोकन एवं निरीक्षण किया जाता है।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular