Featured

मधुबनी में शराब तस्करी का भंडाफोड़:34.6 लीटर देसी शराब और बाइक जब्त, तस्कर मौके से फरार।

मधुबनी के धनहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की रात तमकुहा गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 34.6 लीटर बंटी-बबली देसी शराब बरामद की है।

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि शराब हरे रंग के गेलन में छिपाकर रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 53 Y 6070) भी जब्त की गई है। हालांकि, तस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *