Featured

मधुबनी : रैयतों को फॉर्म भरने को जागरूक किया गया 

मधुबनी: हसनगंज प्रखंड के विभिन्न मौजों में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गंधर्व झा ने भ्रमण किया और रैयतों को भूमि सर्वेक्षण का स्वघोषणा फॉर्म भरने के लिए जागरूक किया. उन्होंने भारी संख्या में लोगों से मिलकर उन्हें समझाया कि वे जल्द से जल्द अपना प्रपत्र 2 भरकर अंचल कार्यालय हसनगंज में जमा करें और इसके साथ ही उन्होंने स्वघोषणा फॉर्म भरने का तरीका भी बताया. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी गंधर्व झा ने छोटकी रतनी,भटोरिया, कजरी, भारिडीह सहित अन्य मौजों का भ्रमण किया और लोगों को समझाया कि स्वघोषणा फॉर्म जमा करें ताकि किस्तवार का कार्य चालू किया जा सके. उन्होंने जनता के साथ रूबरू होकर उनके सवालों का जवाब दिया और उनकी समस्याओं का समाधान किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को भूमि सर्वेक्षण के महत्व के बारे में जागरूक करना जारी हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *