Featuredदरभंगा

मद्यनिषेध विभाग द्वारा 12 लाख रूपये की शराब किया गया विनष्ट।

दरभंगा: जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेशानुसार मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, दरभंगा द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर विकास कुमार के पर्यवेक्षण एवं

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार की उपस्थिति में विभिन्न तिथियों में जब्त देशी, चुलाई, विदेशी शराब का विनष्टीकरण मद्यनिषेध विभाग के मालखाना, हाजत परिसर, लहेरियासराय दरभंगा में किया गया।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, दरभंगा द्वारा बताया गया कि कुल- 2532.090 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया, जिसका बाजार मूल्य करीब 12 लाख रूपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *