दरभंगा : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर पहुंची पटना… दरभंगा में 1300 करोड़ रुपए के ऋण का करेंगी वितरण
वहीं शनिवार को वित्त मंत्री का झंझारपुर में कार्यक्रम है। झंझारपुर में 1021 करोड़ रुपये का रोजगारोन्मुख ऋण वितरण किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, डॉ. धर्मशीला गुप्ता, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी मौजूद रहेंगी।
पटना एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री का स्वागत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के विकास के लिए बहुत काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में दरभंगा में रोजगार के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बिहार आई हैं। दरभंगा के अलावा पटना और झंझारपुर में भी उनका कार्यक्रम है।
