Featuredदरभंगा

बीएड और डीएलएड में नामांकन के नाम पर साइबर ठगी।

दरभंगा। साइबर अपराधियों के द्वारा बी.एड और डीएल.एड में नामांकन के के नाम पर 6 लाख 50 हजार रुपए की ठगी का मामला साइबर थाना में दर्ज करवाया गया है।

मधुबनी जिला के अंधरामठ थाना क्षेत्र के दुधेला गांव के रहने वाले सौरभ कुमार ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि वर्ष 2022 में बहन मधु कुमारी और बहनोई ओमप्रकाश सहित 10 लोगों के लिए बी.एड में एडमिशन के लिए प्रयास कर रहा था।

इस दौरान एक साइबर ठग अज्ञात नंबर से कॉल कर नामांकन करने की बात कही। साइबर ठग ने भारत कॉलेज आफ एजुकेशन एंड एडिशनल के डायरेक्टर होने की बात कर स्वामी देवी दयाल कॉलेज में नामांकन करने का आश्वासन दिया।

कॉलेज का प्रमाणित पेपर भी व्हाट्सएप पर भेज दिया और झांसें में लेकर बताया कि नामांकन की तिथि समाप्त हो गई है, यदि एडमिशन करवाना ह,ै तो प्रत्येक छात्र को 70 हजार रुपया देना होगा।

इस दौरान साइबर ठग ने वीडियो कॉल कर कॉलेज का भवन भी दिखाया। 10 छात्र और छात्राओं के नाम पर 6 लाख 50 हजार रुपए खाते में मंगवा लिया। 19 और 20 दिसंबर 2023 को परीक्षा देने के लिए जब हरियाणा पहुंचे, तो साइबर अपराधियों ने मोबाइल बंद कर लिया।

2 दिन प्लेटफार्म पर रहकर कॉलेज का पता किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। थक-हार कर वापस आ गए। साइबर फ्रॉड ने अपना पता सुपौल जिला बताया था।

साइबर फ्रॉड विजय कुमार और पंकज कुमार के घर के पता पर जब पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह का मामला दर्जनों लोगों से कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *