सहरसा के जलई थाना इलाके में थाना परिसर से महज 100 मीटर उत्तर पुआल से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जबकि सवार एक युवक की दबने से मौत हो गयी। हाँलाकि पुलिस ने जेसीबी के मदद से शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान दरभंगा जिले के इटहर लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर तीन निवासी हरेकृष्ण सादा के बेटे सुरेश सादा(25) के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और पंजाब में मजदूरी किया करता था और 2 महीने पहले ही गांव आया है। वहीं उसकी शादी एक साल 1 साल पहले हुआ था।
अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर
मृतक के पिता हरे कृष्णा सादा ने बताया कि गांव के रहने वाली चुन्नी देवी का पुआल लाने के लिए सहरसा के महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव आया था और उस पुआल लेकर वापस गांव ट्रैक्टर से लौट रहा था। तभी जलई थाना परिसर से 100 मीटर उत्तर सड़क पर अचानक ट्रैक्टर पलट गई।
जिस पर सवार ड्राइवर उमेश मौके से भाग निकला और सवार सुरेश ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जलई थाना की पुलिस ने जेसीबी से शव को बाहर निकला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच में जुटी पुलिस
जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई हैं। मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




