Monday, April 27, 2026
Homeदरभंगामानव जीवन में संग्रहालय का महत्व' विषयक संग्रहालय सप्ताह का समारोह...

मानव जीवन में संग्रहालय का महत्व’ विषयक संग्रहालय सप्ताह का समारोह पूर्वक हुआ समापन।

- Advertisement -

विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर संग्रहालयाध्यक्ष डा शंकर सुमन के अध्यक्षता में चंद्रधारी संग्रहालय दरभंगा में ‘मानव जीवन में संग्रहालय का महत्व’ विषयक

- Advertisement -

संग्रहालय सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। आज के मुख्य अतिथि नन्द गोपाल कुमार, संग्रहालयाध्यक्ष, बिहार संग्रहालय, पटना(बिहार) थे।

- Advertisement -

एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच व्याख्यान, क्विज, निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आज के समापन समारोह के आरंभ में अध्यक्ष महोदय ने मुख्य अतिथि श्री नन्द गोपाल कुमार को मिथिला की सांस्कृतिक पहचान पाग-चादर से सम्मानित कर स्वागत

करते हुए सभी आगत अतिथियों का भी स्वागत किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि -“संग्रहालय में प्रदर्शित पुरावशेष और कलाकृतियाँ मानव के तकनीकी विकास एवं सांस्कृतिक

महत्त्व का जीवंत उदाहरण है। संग्रहालय के उद्देश्य को अधिक लोगों तक पहुंचाने में बच्चों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। संग्रहालय का अवलोकन कर बच्चे अपने भविष्य हेतु सजग बनते हैं।

हर व्यक्ति को संग्रहालय का भ्रमण निश्चित रूप से करनी चाहिए।”
चार दिनों के प्रतियोगिताओं में से पहले दिन क्विज प्रतियोगिता में शामिल हो ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, दरभंगा ने प्रथम स्थान, मैडोना इंग्लिश स्कूल, दरभंगा ने

द्वितीय स्थान एवं रोज पब्लिक स्कूल, दरभंगा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन निबंध प्रतियोगिता में शामिल हो पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला के प्रत्युष कुमार पाठक ने प्रथम, डीएवी स्कूल, दरभंगा की विज्ञान दीपिका ने द्वितीय एवं राज्यकीय मध्य विद्यालय बीरा के पुरुषोत्तम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे दिन चित्रांकन प्रतियोगिता में शामिल हो सिंड्रेला इंग्लिश

स्कूल, दरभंगा के कुणाल कुमार ने प्रथम, सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल की संजना कुमारी ने द्वितीय एवं होली क्रॉस स्कूल, दरभंगा की दिव्यांका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे और अंतिम दिन प्रतियोगिता में शामिल हो डीएवी

पब्लिक स्कूल, दरभंगा के अनमोल झा ने प्रथम, होली क्रॉस स्कूल, दरभंगा की श्रेया झा ने द्वितीय एवं होली क्रॉस स्कूल दरभंगा की ही वारुणी शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी प्रतिभागियों को प्राप्त स्थान के अनुसार प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार दिया गया। बांकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिया गया।

समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए संग्रहाल्याध्यक्ष्य डा सुमन ने सम्पूर्ण विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को निरंतर संग्रहालय आते रहने हेतु प्रेरित किया। साथ ही संग्रहालय के विविध पक्ष, महत्त्व, प्रकार, भविष्य आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए।

संचालन के दौरान पुरातत्व विषय के शोधार्थी मुरारी कुमार झा ने कहा कि “अपने लक्ष्य या पसंदीदा विषय से संबंधित केवल पाठ्यक्रमों तक ही सीमित न होकर, अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करते रहनी चाहिए।”

इस सम्पूर्ण संग्रहालय सप्ताह के दौरान नीरज कुमार सहित समस्त संग्रहालय परिवार का सहयोग रहा। व्याख्यान के उपरांत सभी बच्चों ने चंद्रधारी संग्रहालय एवं महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय, दरभंगा के सभी दीर्घाओं में प्रदर्शित कला वस्तुओं का अवलोकन किया।

इस कार्यक्रम में दरभंगा जिले के ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, पब्लिक स्कूल दरभंगा, बेला, रा०म० विद्यालय बीरा, दरभंगा, डीएवी पब्लिक स्कूल, दरभंगा, उडवाइन मॉडर्न स्कूल, रोज़ पब्लिक स्कूल, सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल, दरभंगा, मैडोना स्कूल, होली क्रॉस स्कूल आदि स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular