Featuredदरभंगा

एसआईटी टीम ने प्राथमिकी अभियुक्त के साथ दो को किया गिरफ्तार।

जाले। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा शुभम आर्या के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने 22 मई की रात कांड संख्या 104/2024 का एक प्राथमिक आरोपी व एक अप्राथमिकी आरोपी को उसके घर से धर दबोचा.

इसमें देवरा-बंधौली गांव निवासी प्राथमिकी अभियुक्त मो. अब्दुल रहीम का 32 वर्षीय पुत्र मो. शाहनवाज आलम तथा अप्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के छोटी महुली गांव निवासी सफी अहमद का 52 वर्षीय पुत्र मो. इस्तेयाक उर्फ टुन्नु था।

शुक्रवार को दोनो आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में दरभंगा न्यायिक हिरासत में भेजा गया। एसआईटी टीम में छापामारी दल में छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक

कमतौल उदय शंकर, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष जाले, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमतौल, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सिमरी, पुलिस निरीक्षक सह

थानाध्यक्ष केवटी, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, सिंहवाड़ा, पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष, रैयाम, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार तकनीकी कोषांग, सिपाही राम बाबू राय तकनीकी कोषांग के साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *