बिहार : बिहार में फिर रूठा मानसून, बढ़ी उमस और गर्मी, कब होगी राहत की बारिश?
बिहार में मानसून फिर रूठ गया है। यहां लोग बारिश की राह देख रहे हैं। यहां तापमान के साथ उमस और गर्मी भी बढ़ने लगी है। इस बीच लोग सवाल कर रहे हैं कि बारिश कब होगी। कब उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।
बिहार का मौसम
बिहार में मानसून की चाल फिर बदलने लगी है। प्रदेश में मानसून रूठा हुआ नजर आ रहा है। उमस और बढ़ती गर्मी से परेशान यहां लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बारिश हो नहीं रही है। मौसम विभाग ने बिहार में मौसमी गतिविधियों पर अपनी नजर बनाई हुई है। बदलते बिहार के मौसम से न केवल शहरी आबादी वाले लोगों को बल्कि ग्रामीण आबादी के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश न होने से किसानों की चिंता और बढ़ती जा रही है। अच्छी फसलों के लिए किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि जून से लेकर अगस्त तक राज्य में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना समेत कई शहरों के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। लोग यहां उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे हैं। आइए अब आपको बताएं आज के मौसम का हाल –
बिहार के 19 जिलों में जारी येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के 19 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। स्थिति को देखते हुए विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबादा, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, अरवल, नवादा, पटना, बेगूसराय, लखीसराय, बांका, जमुई, भागलपुर, गया, खगड़िया और मुंगेर शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तराखंड और बिहार में भी बरसेंगे झमाझम
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज बिहार के पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान जिले में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं भी चल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर में बारिश होने की 30 प्रतिशत उम्मीद है।
दिल्ली में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, उमस से मिलेगी राहत; दो दिन का येलो अलर्ट जारी
कल कैसा रहेगा बिहार में मौसम का हाल
आईएमडी ने कल यानी सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरनगर, वैशाली, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।
