Featured

दरभंगा में होटल से मिली अपहृत नाबालिग:आटा चक्की से गायब हुई 16 साल की लड़की को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार।

घनश्यामपुर पुलिस ने दरभंगा के एक निजी होटल से अपहृत नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले लापता हुई 16 वर्षीय लड़की को बेता थाना क्षेत्र के एक होटल से बचाया गया है।

घटना 22 अगस्त की है। लड़की आटा चक्की पर गेहूं पीसाने गई थी। वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय आरोपी भदोंन गांव का रहने वाला है। आरोपी ने शादी की नीयत से लड़की का अपहरण किया था।

यह सफल कार्रवाई घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने आरोपी को दरभंगा के एक निजी होटल से पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *