Featured

सहरसा में मंडल कमीशन की अनुशंसाओं को पूरी तरह लागू करने की मांग, समस्याओं पर चर्चा।

सहरसा में पूर्व मुख्यमंत्री BP मंडल की 107वीं जयंती पर ऑल इंडिया OBC रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन का महासम्मेलन आयोजित किया गया। पूर्वी रेलवे कॉलोनी प्रांगण में हुए इस कार्यक्रम में सहरसा के पूर्व विधायक अरुण यादव और राजद नेता रणजीत यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

शाखा सचिव अंगद कुमार ने बताया कि यह एक दिवसीय सम्मेलन रेल कर्मियों की लंबित मांगों के लिए आयोजित किया गया। संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है।

मंडल कमीशन के योगदान को किया याद

मंडल मंत्री महेश कुमार ने मंडल कमीशन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कमीशन ने देश की 60% आबादी के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सभी अनुशंसाओं को तत्काल लागू करने की मांग

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि सरकार ने मंडल कमीशन की अनुशंसाओं को पूरी तरह लागू नहीं किया है। उन्होंने सभी अनुशंसाओं को तत्काल लागू करने की मांग की। साथ ही सुरक्षा सेवाओं में खाली पदों पर बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग भी रखी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और मंडल कमीशन की अनुशंसाओं को लागू कराने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *