Featured

मधुबनी में नेपाली तस्कर गिरफ्तार:53 किलो गांजा बरामद, एसएसबी की कार्रवाई।

मधुबनी जिले में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की बी-कंपनी पिपरौन ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीमा स्तंभ संख्या 284/22 से करीब 909 मीटर भारतीय क्षेत्र में नाका पार्टी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी में उसके पास से 10 पैकेट में 53.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल के धनुषा जिले के जटही निवासी प्रदीप कुमार यादव के रूप में हुई है। वह नेपाल से भारत में गांजा की तस्करी कर रहा था। आरोपी के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। बरामद सामान और आरोपी को थाना हरलाखी, मधुबनी को सौंप दिया गया है।

48वीं वाहिनी के कमांडेंट गोविन्द सिंह भण्डारी ने बताया कि सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए वाहिनी पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि जवानों की सतर्कता से यह सफलता मिली है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि समाज को नशे से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *