Featuredदरभंगा

एक सप्ताह में हत्या के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पीड़ित परिवार एसएसपी के समक्ष शुरू करेंगे अनशन : पप्पू खां।

दरभंगा। दरभंगा जिला के विभिन्न थानों की पुलिस महिला उत्पीड़न व हत्या के गंभीर मामलों में अभियक्तों को पकड़ने में उदासीन बनी हुई हैं। पीड़ित परिवार निराश होकर न्याय के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर हो रहें हैं।

इंसाफ मंच के राज्य सह सचिव सह दरभंगा जिला सचिव, मकसूद आलम पप्पू खां ने कहा मनीगाछी थाना कांड संख्या 261/23 महथौर गांव में खुशबू कुमारी व बहेड़ा थाना में तरन्नुम प्रवीण की हुई दहेज हत्या के मामले में पुलिस अभियुक्तों को पकड़ने में उदासीन बनी हुई हैं।

पीड़ित परिवार को इधर उधर भटकने के लिए मजबूर किया जाता है। बहेड़ा थाना में ही नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दो सालों से अवैध संबंध बनाने और उसके बाद शादी से इंकार करके मजबूरन आत्महत्या की ओर धकेलने वाले आरोपियों पर कार्रवाई का मामला लंबित पड़ा हुआ हैं।

साथ ही बहादुरपुर थाना 539/23 जिसमें अकेली महिला को घर में जलाने की नियत से घर में आग लगाने के मामले में कार्रवाई का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ हैं। सभी मामलों में पुलिस एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं करती हैं तो पीड़ित परिवार इंसाफ मंच के बैनर तले वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *