उपशास्त्री व शास्त्री के शुल्क में वृद्धि
आचार्य पर अगली बैठक में होगा विचार
सोमवार को होगी प्रधानाचार्यों से ऑनलाइन बैठक
दरभंगा।
कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को संस्कृत विश्वविद्यालय में नामांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। वैसे तो नामांकन सम्बन्धी विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई लेकिन उपशास्त्री एवं शास्त्री के नामांकन शुल्क में बृद्धि सबसे अहम निर्णय रहा। आचार्य में नामांकन शुल्क बृद्धि पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में होगी।
इसी क्रम में गत बैठक समेत 2024 व 2025 में लिए गए नामांकन को भी सम्पुष्ट किया गया। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से इसी माह के अंत में उपशास्त्री, शास्त्री एवं आचार्य कक्षाओं में नामांकन शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर साड़ी तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं, पीआरओ ने बताया कि सोमवार को कुलपति प्रो पांडेय सभी प्रधानाचार्यों के संग ऑनलाइन बैठक करेंगे। सत्र नियमित करने के लिए पाठ्यक्रमों को जल्द से जल्द पूरा करने की कवायद तेज कर दी गयी है।
ऑनलाइन बैठक का मुख्य एजेंडा भी यही रहेगा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान विशेष ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर छात्रों के पाठ्यक्रमों को समय रहते कैसे पूरा किया जाएगा। आज की बैठक में मुख्य रूप से डीन प्रो पुरेन्द्र वारिक, प्रो दिलीप कुमार झा, डॉ शिवलोचन झा, डॉ एके आजाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ० निहार रंजन सिन्हा, डॉ संतोष पासवान, डॉ रामसेवक झा, डॉ ध्रुव मिश्र मौजूद थे।




