Featured

नए परीक्षा नियंत्रक डॉ सिन्हा ने पद भार सम्भाला 

कहा- छात्र हित पहली प्राथमिकता

 

 

दरभंगा।

 

संस्कृत विश्वविद्यालय के नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ० निहार रंजन सिन्हा ने आज शनिवार को अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने सारी विभागीय औपचारिकताएं कुलपति के कार्यालयीय कक्ष में पूरी की। मौके पर कुलसचिव डॉ दिनेश झा ने उन्हें पाग चादर व फूलमाला भेंटकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो लक्ष्मीनिवास पांडेय ने शुभकामना देते हुए कहा कि सत्र नियमितीकरण एवं पेंडिंग जरूरी कार्यों को मिशन मोड में सम्पादित करना है।

उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया कि डॉ सिन्हा बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी, दरभंगा में हिंदी विषय के सह-प्राचार्य हैं। अब वे परीक्षा विभाग की कमान संभालेंगे। योगदान के मौके पर नवनियुक्त परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि रजभवन एवं कुलपति के दिशा- निर्देश में सभी कार्य ससमय पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। सत्र नियमित करना, शैक्षणिक पंचांग का क्रियान्वयन तथा छात्र हित उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इसके अलावा जो जरूरी कार्य उनके संज्ञान में लाया जाएगा उसे भी तत्परता से किया जाएगा। वहीं, उप परीक्षा नियंत्रक सह निवर्तमान प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ ध्रुव मिश्र ने चल रहे विभागीय कार्यों के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी। मौके पर डीन प्रो पुरेन्द्र वारिक, प्रो दिलीप कुमार झा, कुलसचिव डॉ दिनेश झा, डॉ शिवलोचन झा, डॉ पवन कुमार झा, डॉ एके आजाद, डॉ संतोष पासवान, डॉ रामसेवक झा, डॉ ध्रुव मिश्र समेत कई पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *