Featured

बिहार : बिहार में बड़ा हादसा, मुजफ्फरपुर में बस पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में यात्रियों से भरी बस अचानक से पलट गई है। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई लोगों के जख्मी होने की खबर है। घायलों को नजदीकि अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ये मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां इलाके में हुआ है। आज सुबह एक स्लीपर बस अचानक से पलट गई। वहीं बस में बैठे करीब एक दर्जन यात्री बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बस को दुर्घटनाग्रस्त होते देखकर आस-पास कई लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस ने फौरन मौके पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा, जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना में किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *