- Advertisement -
माननीय मंत्री द्वारा बुनियाद केंद्र का औचक निरीक्षण भी किया गया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायज़ा लिया गया। उनके द्वारा सभी दिव्यागजनों को लाभ ससमय देने का निदेश दिया गया। वितरण के पूर्व सभी दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राईसाईकिल चलाने का प्रशिक्षण दिया गया एवं परिवहन के सभी नियमों का पालन करने हेतु भी अनुरोध किया गया। मौके पर डीपीएम मनीषा कुमारी, भारत भूषण, ब्रजेश कुमार एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थें।


