Featured

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षता में हुई बैठक

 

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा ने विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों की विशेष बैठक बुलाई।

उन्होंने कहा कि *09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान के मामलों को वृहद स्तर पर निपटाने के लिए विशेष व्यवस्था करने की जरूरत है*। ट्रैफिक चालान संबंधी लंबित मामलों की अधिकतम संख्या को देखते हुए इसके लिए लोक अदालत स्थल की विशेष व्यवस्था किया जाये। जहां ट्रैफिक चालान भुगतान के काउंटर,पर्याप्त पेयजल, चलंत शौचालय, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, एम्बुलेंस सहित प्राथमिक उपचार आदि की व्यवस्था होगी।

साथ ही इसके लिए सभी संबंधित हितधारकों को निर्देश जारी किया जायें। उन्होंने कहा कि 04 मई से 08 मई तक सितारा सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें थर्ड जेंडर के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इस दौरान विधिक जागरूकता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, पहचान पत्र बनवाने एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, पुलिस संवेदीकरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भी संबंधित अधिकारियों से सहयोग लिया जाएगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ में 05 मई को प्रस्तावित अधिवक्ताओं के लिए व्यावसायिक आचरण और शिष्टाचार के मानकों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

बैठक में जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी,जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रधर मल्लिक, महासचिव श्री कृष्ण कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार, सरकारी अधिवक्ता श्री मिहिर कुमार झा, अधिवक्ता सदस्य श्री सुशील कुमार पासवान, समाजसेवी सदस्य मनमोहन कृष्ण सरावगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *