तत्पश्चात विशेष आमंत्रित सदस्य जावेद आलम, देवब्रत जायसवाल तथा विशिष्ट आमंत्रित अतिथि बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजीव मिश्रा, कनीय अभियंता शशिकांत कुमार, विकास कुमार तथा कुमार पंकज का स्वागत कर परिचय कराया गया। महासचिव आलोक कुमार ने गत बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट बैठक में रखी। बैठक की शुरुआत ट्रेड लाइसेंस कैंप लगाने पर चर्चा के साथ शुरू हुई। सदस्यों को बताया गया कि नगर निगम से मिलकर जल्द ही ट्रेड कैंप लगाया जाएगा।
व्यवसायियों की मांग ओटीएस स्कीम लाकर लगने वाले 2 प्रतिशत फाइन को माफ करने की रही। सदस्यों ने कहा कि चैंबर निगम से बात कर व्यवसायी हित में फाइन को माफ कराने का प्रयास करें। ताकि सभी व्यवसायी अपना ट्रेड लाइसेंस ले सके। जिस दिन से जीएसटी शुरू होता है उसी दिन से ट्रेन लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। उस दिन से लाइसेंस नहीं लेने पर प्रतिमाह 2 प्रतिशत फाइन का प्रावधान है।
बीरगंज चैंबर के साथ होगी बीटूबी बैठक अध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि बीरगंज चैंबर के साथ बीटूबी मीटिंग का प्रस्ताव आया है। जिसपर सभा में सभी सदस्यों का राय लिया गया। मई में या अर्द्धवार्षिक सभा के दौरान बीटूबी मीटिंग हो सकती है। दरभंगा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के साथ संयुक्त बैठक के संदर्भ में भी चर्चा हुई। चैंबर का अर्द्धवार्षिक सभा जून में होगी। जिसकी तैयारी के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। गठित कमेटी में अध्यक्ष अंगद सिंह, महासचिव आलोक कुमार, संयोजक मनीष कुमार के अलावे उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, श्याम कुमार व राजीव जायसवाल शामिल हैं।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति बैठक में पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र जालान, संजय जायसवाल, सुधीर अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव विजडम, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अभिषेक लोहिया, संयोजक मनीष कुमार, उपसचिव अनिल बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य सत्यव्रत जायसवाल, रवि शेखर, राजीव जायसवाल, श्याम कुमार और अभिमन्यु उपस्थित रहे। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष राजीव विजडम के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई। उक्त जानकारी महासचिव सह मीडिया प्रभारी आलोक कुमार ने दी।





