मधुबनी में कारोबारी के घर डकैती, 60-70 लाख की लूट:12 बदमाश हथियार के साथ घुसे, गोलीबारी में 1 अपराधी की मौत, घर के पीछे मिला शव।
मधुबनी में बुधवार की रात एक बड़े कारोबारी के घर में लूटपाट की कोशिश की गई। हथियारों से लैस 12 बदमाशों ने एक साथ कारोबारी राजकुमार साहू के घर पर हमला कर दिया।
फिर घर के मालिक और परिवार के अन्य सदस्यों ने डकैतों से मुकाबला किया। इस दौरान गोलीबारी में एक डकैत की मौत हो गई। बाकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
घटना में कारोबारी भी घायल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
थाने के चौकीदार गणेश पासवान ने बताया, ‘सभी डकैत हथियारों से लैस थे। मौके से कुछ हथियार और संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।’ मामला अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहूरिया गांव का है।
घर में घुसकर व्यापारी से मारपीट
कपड़े की दुकान चलाने वाले राजेश कुमार साहू ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोग घर के गेट तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने आवाज लगाई, जिससे वह बाहर निकले तो एक ने हमे थप्पड़ मारा और अन्य ने मिलकर पीटा। लुटेरे अलमारी की चाबी मांगने लगे और जब उन्होंने मना किया, तो जबरन चाबी छीन ली।
व्यापारी के अनुसार, एक लुटेरे ने कट्टा और रॉड से हमारे माथे पर वार किया। लुटेरों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट कर उनके जेवर लूट लिए। छोटे भाई को एक कमरे में और राजेश को दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया। करीब 60–70 लाख की लूट हुई।
राजेश ने बताया कि एक लुटेरे का चेहरा खुला था, बाकी नकाब में थे। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। एक अपराधी की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी हमे नहीं है।
घर के पीछे खेत से एक शव बरामद
झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि, रात करीब 1:53 बजे डायल 112 पर लूट की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी भी कुछ देर बाद वहां पहुंचे। जांच के दौरान घर के पीछे खेत में एक शव बरामद हुआ, जो संभवतः एक डकैत का था और जिसे घर से घसीट कर खेत में लाया गया था।
डीएसपी ने आगे कहा,
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला लूट का लग रहा है, लेकिन कुछ संदिग्ध परिस्थितियां भी सामने आई हैं। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम जांच कर रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
मधुबनी SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि FSL और डॉग स्कॉवार्ड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की है, जिसमें घर के अंदर खून के धब्बे मिले। घर में गोली मारी गई है और शव को पीछे फेंका दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है।
पटना में बुजुर्ग महिला की हत्या कर डकैती:तकिए से मुंह दबाकर मर्डर, लाश से चेन, कंगन और कान की बाली नोच ले गए बदमाश
पटना में 75 साल की महिला की हत्या कर डकैती हुई है। शनिवार को शांति देवी का शव उनके घर के कमरे में मिला है। वो फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में रहती थीं। वारदात के वक्त वो घर में अकेली थीं। अपराधियों ने हत्या के बाद महिला की लाश से गहने नोच लिए। बुजुर्ग के शव से गले की चेन, कानों की बालियां गायब हैं। कमरे की अलमारी भी खुली पड़ी है। परिवार की माने तो करीब लाखों का चोरी हुआ ।
