Featured

2800 लाभुकों को पहले किस्त की दी गई राशि।

मकान निर्माण पूरा कर चुके लोगों को मकान की चाबी दी गई।
समस्तीपुर में PM आवास योजना के तहत सोमवार को दूसरे चरण में समस्तीपुर जिले के अलग-अलग प्रखंडों के 2800 लाभुकों को पहले किस्त की राशि ऑनलाइन दी गई। इसके साथ ही मकान निर्माण पूरा कर चुके लोगों को मकान की चाबी भी दी गई। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पटना से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जुड़े थे, जिन्होंने पटना से ऑनलाइन माध्यम से लाभुक के खाते में राशि ट्रांस्फर की गई।

इधर कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम रोशन कुशवाहा ने पीएम आवास निर्माण के लिए मोरवा से आए लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही पूसा प्रखंड से आवास पूर्ण कर चुके लोगों को चाबी दी गई। वही लोहिया स्वच्छता बिहार अभियान के तहत शौचालय निर्माण करने वाले लाभुक को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

पीएम आवास के लिए मिली स्वीकृति पत्र।
40 हजार लोगों को पीएम आवास योजना देने का लक्ष्य

जिला उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप शेखर प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बतलाया कि समस्तीपुर जिले में 40 हजार लोगों को पीएम आवास योजना देने के लक्ष्य के अनुरूप आज दूसरे चरण में 2800 लोगों को प्रथम किस्त की राशि के रूप में 40-40 हजार रुपए उनके अकाउंट में भेजे गए हैं।

कलेक्ट्रेट में सैद्धांतिक तौर पर मोरवा प्रखंड के पांच लोगों को बुलाया गया था जिन्हें मकान निर्माण को लेकर प्रमाण पत्र दिएगए। इसके अलावा जिले में पीएम आवास पूर्ण कर चुके लोगों में से पूछा प्रखंड के पांच लोगों को यहां बुलाकर प्रतीकात्मक रूप में चाबी प्रदान की गई है उन्होंने कहा कि जिले में 6000 मकान बनाकर तैयार हो चुके हैं।

जिला उप विकास आयुक्त (DDC) संदीप शेखर प्रियदर्शी ने बतलाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024 -25 में समस्तीपुर जिले को ग्रामीण विकास विभाग पटना द्वारा कल 44477 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके विरुद्ध आज दूसरे चरण में 2800 लोगों को प्रथम किस्त की राशि दी गई है।

छह आवास का निर्माण पूरा, दी गई चाबी

जिला उप विकास आयुक्त ने जानकारी देते हुए बतलाया कि जिले को प्राप्त लक्ष्य के अनुसार अब तक छह हजार आवास को पूर्ण कराया गया है। सैद्धांतिक तौर पर पूसा प्रखंड के पांच लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट में बुलाकर उन्हें चाबी प्रदान की गई है। इसके अलावा जिले के 20 प्रखंड के वीडियो को लाभार्थियों को कार्यक्रम के तहत चाबी उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे ही लाभुक को चाबी प्रदान की गई है । जिनके मकान निर्माण पूर्ण हो चुका था और भौतिक सत्यापन कराया गया था भौतिक सत्यापन में यह सिद्ध हुआ कि मकान निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है ऐसे ही लोगों को चाबी प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *