Featuredदरभंगाप्रादेशिक

जेईई एडवांस 2023 का एडमिट कार्ड जारी, पटना और दरभंगा सहित बिहार के 9 शहरों में होगी परीक्षा।

न्यूज डेस्क: देश के आईआईटी में नामांकन के लिए चार जून को परीक्षा होनी है। आईआईटी गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 का एडमिट कार्ड सोमवार को जारी कर दिया। परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 230 से शाम 530 बजे तक होगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लिंक चार जून तक एक्टिव रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड, स्कूल, कॉलेज, संस्थान का आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन में कोई एक लेकर आना होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले पहुंचना होगा। इसके बाद आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस वर्ष देश के 216 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए बिहार में पटना सहित नौ शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना के साथ-साथ आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास जिलों में सेंटर बनाये गये हैं। चार को एडवांस होगा। इसके बाद नौ जून को अभ्यर्थियों को की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध करायी जाएगी। प्रोविजनल आन्सर की का ऑनलाइन डिस्प्ले 11 जून को किया जाएगा। 11 से 12 जून को प्रोविजनल आन्सर की पर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति जता सकेंगे। फाइनल आन्सर की और रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *