Featured

बेगूसराय :  रेलवे लाइन पर मिली भागलपुर के युवक की लाश:राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत की आशंका, घरों में पेंटिंग का करता था काम

बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गुमटी नंबर-48 के पास शनिवार देर शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान हो गई है। मृतक भागलपुर जिला का रहने वाला था। आज परिजन ने बेगूसराय आकर पहचान की। इसके बाद लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

मृतक की पहचान भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित आशटोल नारायणपुर निवासी स्व. विधान शर्मा के बेटे रविन्द्र कुमार (21) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजन किसी भी विशेष जानकारी से इनकार किया है।

सदर अस्पताल में परिजन।
जिले के बाहर में काम करने जाता था

परिजनों का कहना है कि रविन्द्र मकान पेंटिंग का काम करता था। वह भागलपुर जिला ही नहीं, बल्कि दूर-दूर के जिलों से जहां कहीं उसे बुलाया जाता था, वहां जाकर पेंटिंग का काम करता था। कल दोपहर में करीब 2:00 बजे बातचीत हुई थी तो उसने नारायणपुर बाजार में रहने की बात कही थी। उस समय उसने कहीं जाने की बात नहीं कही थी। अचानक कहां जा रहा था, पता नहीं।

आशंका है कि वह नारायणपुर से नवगछिया स्टेशन आया और वहां से 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गया। उसे बेगूसराय उतरना होगा, लेकिन इस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का बेगूसराय स्टेशन पर ठहराव नहीं है। जिसके कारण गुमटी नंबर-48 के समीप चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर शरीर क्षत-विक्षत हो गया। फिलहाल बेगूसराय रेल पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *